ताजा खबर
पता नहीं किस बात पर रो पड़े तैमूर, MOM करीना फिर ऐसे चुप कराती दिखीं
xPU8axEA==1.jpg)
मुंबई।बीते रोज करीना कपूर बेटे तैमूर के साथ अपनी बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा के घर पहुंचीं। इस दौरान तैमूर कुछ उखड़े-उखड़े से नजर आए। ना जाने किस बात पर वो बिगड़ गए और रोना शुरू कर दिया। हालांकि बाद में करीना ने तैमूर के हाथ में एक बॉक्स पकड़ा दिया, जिसके बाद जाकर वो चुप हुए। बता दें कि 20 दिसंबर, 2017 को जन्मे तैमूर सवा साल के हो चुके हैं।
तैमूर करीना के अलावा शाहिद बेटी मीशा और पत्नी मीरा के साथ एयरपोर्ट के बाहर देखे गए। इनके अलावा शिल्पा शेट्टी बांद्रा के एक क्लीनिक के बाहर नजर आईं।
मलाइका अरोड़ा, रणवीर सिंह, एली अवराम, अमृता अरोड़ा, वरुण धवन, रिया चक्रवर्ती, और तनिषा मुखर्जी भी अलग-अलग जगहों पर स्पॉट किए गए।